Love

Best 30+ Nagma Shayari (नगमा शायरी)

Nagma Shayari: जब आप अपने महबूब के लिए कोई प्यार भरा नगमा सुनाते हो, तो उसे बहुत खुशी होती है. वह आपके इंतजार में भी अपने मन में प्यार का नगमा ही सजाता रहता है. और आपको अपने सपने में भी आपका दिलबर, उसके प्यार का ऐसा ही मधुर नगमा सुनाते हुए दिखाई देता है.

हम आपको यहां नगमा इस शब्द का मतलब बताना चाहते हैं. नगमा यानी कि कोई गीत, गाना हो सकता है. या फिर दूसरे शब्दों में नगमा का मतलब मधुर स्वर; सुरीली आवाज़ भी हो सकता है. तो आइए दोस्तों इसी तरह से आपके दिल में प्यार के नगमे बजाने वाली शायरियां लेकर हम फिर एक बार आप की खिदमत में हाजिर हैं. ऐसे ही सुरीली आवाज़ पर ये नगमा शायरी (Nagma Shayari) पोस्ट को लिखा गया हैं.

नगमे गाए हजारों हमने
पर एक हमारे दिल में घर कर गया

जो गाया तेरी मोहब्बत में
वो नगमा जिंदगी हसीं कर गया

-Vrushali

nagme gaaye hajaron humne
par ek humare dil me ghar kar gya
jo gaaya teri mohabbat me
wo nagma jingdi hasin kar gya

1)

तुमसे दूर होकर जानम
न जाने कैसे जी रहा हूं..

मोहब्बत का नगमा अब
मैं अकेला ही गा रहा हूं..

-Dipti

tumse dur hokar janam
na jaane kaise jee raha hun..
mohabbat ka nagma ab
main akela hi ga raha hun..

2)

महबूबा तेरे प्यार का आशियाना
दिल में मेरे हमेशा सजता है..

तेरे देखने भर से मेरे दिल में
इश्क़ का नगमा बजने लगता है..

-Santosh

mehbooba tere pyar ka aashiyana
dil mein mere hamesha sajta hai..
tere dekhne bhar se mere dil mein
ishq ka nagma bajne lagta hai..

Pyar ka Nagma Shayari
Pyar ka Nagma Shayari | Nagma Shayari
3)

तुम्हारी यादों का कारवां
मेरे मन में चल रहा है..

तेरे इश्क के नगमे पर
मेरा दिल थिरक रहा है..

-Supriya

tumhari yadon ka karwa
mere man mein chal raha hai..
tere ishq ke nagme per
mera dil thirak raha hai..

4)

तेरा मुस्कुराना जाना मेरे दिल में
इश्क का दीदार जगाता है..

तुम्हारी मोहब्बत का ख्याल
मेरे दिल में नगमा बजाता है..

-Dipti

tera muskurana jana mere dil mein
ishq ka didar jagata hai..
tumhari mohabbat ka khyal
mere dil mein nagma bajata hai..

ना किसी से उम्मीद करूं, ना ही
कोई सपना बुनना चाहूं..
बस एक तुम्हारी मीठी आवाज में
प्यार का नगमा सुनना चाहूं..

-Santosh

na kisi se umeed karun, na hi
koi sapna bunna chahun..
bas ek tumhari meethi awaaz mein
pyar ka nagma sunna chahun..

5)

मेरी मोहब्बत का हर नगमा
सनम सिर्फ तुम्हारे साथ में है..

तुम वफा करो या ना करो,
मेरी जिंदगी तुम्हारे हाथ में है..

-Santosh

meri mohabbat ka har nagma
sanam sirf tumhare sath mein hai..
tum wafa karo ya na karo,
meri jindagi tumhare hath mein hai..

Nagma Shayari Hindi

nagma-love-shayari-in-hindi-urdu
Nagma Shayari in Hindi

आप जानते हो कि जब भी आपका दिलबर आपसे दूर होता है तो आपके दिल में उनके ही प्यार के नगमे बजने लगते हैं. और आप बस किसी शराबी की तरह उनकी मोहब्बत में झूमते रहते हो. आपको उनकी चाहत का एक तरह से नशा ही तो चढ़ा होता है ना?

6)

तेरे साथ गाया हुआ प्यार का
हर नगमा मुझे याद आता है..

तुम्हारे साथ गुजारा हुआ हर पल,
जानम मुझे आज सताता है..

-Supriya

tere sath gaya hua pyar ka
har nagma mujhe yad aata hai..
tumhare sath gujara hua har pal,
janam mujhe aaj satata hai..

मोहब्बत के समंदर में दिल को
अपने यूं ही डूबाता रहूं..
तमन्ना है की तुम्हें प्यार का
नगमा यूं ही सुनाता रहूं..

-Santosh

mohabbat ke samander mein dil ko
apne yun hi dubata rahun..
tamanna hai ki tumhe pyar ka
nagma yun hi sunata rahun..

7)

तुम्हारा ही चेहरा महबूबा
मेरे दिलों जान में छिपा है..

तुम्हारे प्यार का हर नगमा
मेरे खयालों में बसा है..

-Dipti

tumhara hi chehra mehbooba
mere dilo jaan mein chhipa hai..
tumhare pyar ka har nagma
mere khyalon mein basa hai..

8)

ओ महबूबा, तुम्हारे कानों का
झुमका मुझे जीने नहीं देता..

तुम्हारी मोहब्बत का नगमा
मेरे दिल को फुर्सत कहां देता..

-Santosh

o mehbooba, tumhare kanon ka
jhumka mujhe jeene nahin deta..
tumhari mohabbat ka nagma
mere dil ko fursat kahan deta..

9)

दिलरुबा मेरा दिल धड़कना चाहता है,
तुम्हारा नगमा बजता हो जहां..

देखने के लिए तो दुनिया पड़ी है मगर
तुम्हारी तस्वीर का जवाब कहां..!

-Supriya

dilruba mera dil dhadakna chahta hai,
tumhara nagma bajta ho jahan..
dekhne ke liye to duniya padi hai magar
tumhari tasvir ka jawab kahan..!

10)

कुछ ऐसा छाया है सुरूर के
यादों में ही खो जाता हूं..

तुम्हारी मोहब्बत में जानम
मैं हर नगमा भूल जाता हूं..

-Dipti

kuch aisa chhaya hai suroor ke
yadon mein hi kho jata hun..
tumhari mohabbat mein janam
main har nagma bhul jata hun..

और इस वजह से आपको किसी दूसरे मयखाने की या फिर शराब की कोई जरूरत भी तो नहीं होती है. उनके प्यार की सच्ची दास्तान आपके दिल में हमेशा कोई नगमा बनकर ही बजती है. आपको भी तो उनके प्यार के नगमे के अलावा और कोई नगमा पसंद भी नहीं आता और रास भी नहीं आता.

Nagma ki Shayari
Nagma ki Shayari
तेरी तारीफ में हम
एक नगमा सुनाते रहे

पर हम भी क्या करें जानेमन
हमारे लफ्ज़ लड़खड़ाते गए

-Vrushali

teri tarif me hum
ek nagma sunate rhe
par hum bhi kya kare jaaneman
humare lafz ladkhadate gye

आजकल तो आप अपने दिल की किसी भी अरमान को पूरे करने के लिए कोई भी नगमा याद कर लेते हो. आपको तो नहीं कि प्यार में विश्वास की भी सुध नहीं है कि आपके दिल में किस तरह की अलग-अलग राग और साज बजने लगे हैं. आप तो बस उनके प्यार में ही खुद को भूल चुके हो.

11)

तुम्हारी मोहब्बत का नशा अब
हर कहीं दिखाई देने लगा है..

तुम्हारी चाहत का नगमा मुझे
हर कहीं सुनाई देने लगा है..

-Santosh

tumhari mohabbat ka nasha ab
har kahin dikhai dene laga hai..
tumhari chahat ka nagma mujhe
har kahi sunai dene laga hai..

12)

मेरे दिल ने एक तुम्हें ही यारा
अपना साथी है चुन लिया..

जब से मैंने तुम्हारी चाहत का
नगमा जानम सुन लिया..

-Supriya

mere dil ne ek tumhen hi yara
apna sathi hai chun liya..
jab se maine tumhari chahat ka
nagma janam sun liya..

दिलबर से किए वादों को
तहे दिल से निभाता चला..
मोहब्बत की राहों में मैं
प्यार के नगमे गाता चला..

-Santosh

dilbar se kiye wado ko
tahe dil se nibhata chala..
mohabbat ki raahon me main
pyar ke nagme gatha chala..

13)

तुम्हारी चाहत में बिताया
हर लम्हा मुझे याद रहा है..

सारी महफिल भूल चुका हूं,
एक तेरा नगमा याद रहा है..

-Dipti

tumhari chahat mein bitaya
har lamha mujhe yad raha hai..
sari mahfil bhul chuka hun,
ek tera nagma yad raha hai..

14)

अब और ना तड़पाओ, प्यार का
नगमा सुनाने आ जाओ सनम..

तुम्हारी चाहत की यादें आज भी
मेरे दिल में ताजा है जानम..

-Santosh

ab aur na tadpao, pyar ka
nagma sunane aa jao sanam..
tumhari chahat ki yaadein aaj bhi
mere dil mein taaja hai janam..

दिलबर का चहरा बड़ा सुहाना लगे
हमारे प्यार को कभी बद्दुआ ना लगे..
नगमा सुनाऊँ कोई तेरी खुबियों का
दिलबर, अगर तुझे बुरा ना लगे..

-Moeen

dilbar ka chehra bada suhana lage
hamare pyar ko kabhi baddua na lage..
nagma sunau koi teri khubiyan ka
dilbar, agar tujhe bura na lage..

15)

चाहत का नगमा तुम्हारे
साथ सुनना चाहता हूं..

जिंदगी का सफर तुम्हारे
साथ बिताना चाहता हूं..

-Supriya

chahat ka nagma tumhare
sath sunna chahta hun..
jindagi ka safar tumhare
sath bitana chahta hun..

Nagma Shayari: आपके लफ्जों कि गुलशन में भी प्यार का नगमा बजने लगा है…

वैसे तो आपने कई बार देखा और सुना है कि लोग अपने ही हो तो उनकी बातों का दर्द ज्यादा होता है. अगर वह प्यार में भी सलाह देने लगे तो आप उनकी बातों से दिल को हुए जख्मों को किसी दिखाओगे? और इसी वजह से आप हमेशा अपने दिल को काबू में रखने का प्रयास करते रहते हो.

ज़िंदगी का सफर बड़ा तवील हैं
मेरी ये उम्र बड़ी क़लील हैं..

मेरे हर नगमे में हवाले तेरे
मेरे इश्क की ये दलील हैं..

*तवील – लंबा
*क़लील – छोटी
*हवाले – संदर्भ

-Moeen

zindagi ka safar bada taveel hai
meri ye umra badi qaleel hai..
mere har nagme mein hawale tere
mere ishq ki ye daleel hai..

16)

क्या एक बार भी दिल
नहीं दुखा तुम्हारा जाते हुए..

उम्र गुजर रही है जानम
तन्हाई का नगमा गाते हुए..

-Dipti

kya ek bar bhi dil
nahin dukha tumhara jaate hue..
umra gujar rahi hai jaanam
tanhai ka nagma gaate hue..

17)

तेरे साथ साथ प्यार का
नगमा यादों में गूंज रहा है..

तेरी चाहत का खयाल
मेरी जान को तड़पा रहा है..

-Santosh

tere sath sath pyar ka
nagma yaadon mein gunj raha hai..
teri chahat ka khyal
meri jaan ko tadpa raha hai..

आँख जो मोड़ी तो नज़ारा गया
हिज्र का मौसम ना गुज़ारा गया..
देखे लिख कर कई नगमें मगर
तेरी चाहत का कर्ज़ ना उतारा गया..

*हिज्र – जुदाई

aankh jo modi to nazara gaya
hizra ka mausam na guzara gaya..
dekhen likh kar kahin nagme magar
teri chahat ka karz na utara gaya..

18)

प्यार का नगमा गाकर मेरे
दिल को एक बार छू लो..

यूं ना अपनी चाहत का
जलवा तुम बिखेरते चलो..

-Supriya

pyar ka nagma gakar mere
dil ko ek bar chhu lo..
yun na apni chahat ka
jalwa tum bikherate chalo..

19)

जानम, प्यार के नगमे की मधुर
आवाज कानों में गूंजती है मेरे..

तेरी मोहब्बत की यादें महबूबा
आज भी दिल में सजती है मेरे..

-Dipti

janam, pyar ke nagme ki madhur
aawaz kanon mein gunjti hai mere..
teri mohabbat ki yaadein mehbooba
aaj bhi dil mein sajti hai mere..

जानें कौन ख्यालों में आया हैं
फिज़ाओं ने एक नगमा गुनगुनाया हैं..
मुझे क्या गरज़ हों हुरों से
जिन्होंने तेरा ये जोबन चुराया हैं..

*हूर – परी

jaane kaun khayalon mein aaya hai
fizaon ne ek nagma gungun aaya hai..
mujhe kya garaj ho huron se
jinhone tera yeh joban churaya hai..

आए जो शब दिलरुबा बन कर
तेरा खयाल आए शमा बन कर..
उम्र भर तू सजी रहे यूँ ही
मेरे लबों पर नगमा बन कर..

aye jo shab dilruba ban kar
tera khayal aaye shama ban kar..
umra bhar tu saji rahe yun hi
mere labon per nagma ban kar..

20)

अपनी चाहत का नगमा हर कोई गाता है..

सच्ची मोहब्बत का रास्ता दूर तक जाता है..

-Santosh

apni chahat ka nagma har koi gaata hai..
sacchi mohabbat ka rasta dur tak jata hai..

लेकिन आप खुशकिस्मत हो कि आपका दिलबर बाकी लोगों की तरह आपको तूफानों में अलग छोड़ने वाला नहीं है. उसने आपके साथ है जीने मरने की जो कसमें खाई है वह उसे हर पल याद है. इन कसमो को बुलाना भी नहीं चाहता और साथ ही निभाना भी जानता है.

21)

सच्ची चाहत का
नगमा उसने गाया है..

मोहब्बत को अपनी
जिसने भी पाया है..

-Supriya

sacchi chahat ka
nagma usne gaya hai..
mohabbat ko apni
jisne bhi paya hai..

22)

दिल टूटे आशिक प्यार के
नगमे को हमेशा गाते रहते हैं..

अकेलेपन में भी वो अपने
यार की यादों में जीते रहते हैं..

-Dipti

dil tute aashiq pyar ke
nagme ko hamesha gaate rahte hain..
akelepan mein bhi vo apne
yaar ki yadon mein jeete rahte hain..

Nagma Status
Nagma Status
23)

चोट खाता है दिल पर, मगर
फिर भी नगमा वही गाता है..

आशिक न जाने कैसे चाहत में
अपनी तन्हाई को सहता है..

-Santosh

chot khata hai dil per, magar
fir bhi nagma wahi gaata hai..
aashiq na jaane kaise chahat mein
apni tanhai ko sahata hai..

24)

तुम्हारी यादों में खोते हुए
प्यार का नगमा गाता हूं..

अकेलेपन से दूर रहने की
कोशिश करता रहता हूं..

-Supriya

tumhari yaadon mein khote hue
pyar ka nagma gaata hun..
akelepan se dur rahne ki
koshish karta rahta hun..

25)

तुम रहती थी बाहों में तभी
मैं जी भर के जीता था..

तुम जो रूठ जाती थी तो
प्यार का नगमा मैं गाता था..!

-Dipti

tum rahti thi bahon mein tabhi
main jee bhar ke jeeta tha..
tum jo ruth jaati thi to
pyar ka nagma main gaata tha..!

और इसी वजह से जब वह अपने अल्फाजों को कुछ इस तरह से संजोता है कि आपके दिल में भी उसके प्यार का मधुर गाना बजने लगता है. और यह गाना आपके दिल को इस तरह से लुभाता है कि आप खुशी के मारे दीवाने हो जाते हो.

Pyar ka Nagma Shayari

आपको हर वक्त अब तो उनके प्यार का कोमल और मधुर संगीत ही सुनाई दे रहा है. कुछ इस कदर आप उनके प्यार में ही दीवाने हो चुके हो. और आप तो खुदा से भी अब यही दरख्वास्त करने लगे हो कि चाहे जो कुछ हो जाए लेकिन आपके मन में उनकी तस्वीर यूं ही बरकरार रहे.

नगमा शायरी
नगमा शायरी | Nagma Shayari
26)

तुम्हारी आंखों में देख कर ही
जाना अब मैं जी पाऊंगा..

न जाने वो प्यार भरा नगमा
मैं फिर कब सुन पाऊंगा..

-Santosh

tumhari aankhon mein dekh kar hi
jana ab main jee paunga..
na jaane vo pyar bhara nagma
main fir kab sun paunga..

तेरी वफ़ा-ए-दास्तां
हमे बेकाबू कर रही है..

मेरे दिल में अब ये कौनसा
प्यारा नगमा चल रहा है..?

teri wafa a dastan 
hamen bekabu kar rahi hai..
meri dil mein ab ye kaun sa 
pyara nagma chal raha hai…

अपने हर एक अल्फ़ाज़ को
संजोती है वो कुछ इस कदर..

लगता है जिंदगी का खुशनुमा,
नगमा चल रहा दिल में इधर..

apne har ek alfaz ko 
sanjyoti hai vah kuchh is kadar..
lagta hai zindagi ka khushnuma
nagma chal raha hai dil me idhar…

प्यारा नगमा सुनाई दे रहा है,
इश्क़ में हो रहे है गुमशुदा..

न जाने क्या चल रहा है,
मेरे मन में, ए मेरे खुदा...

pyara nagma sunai de raha hai,
ishq mein ho rahe hain gumshuda..
na jaane kya chal raha hai,
mere man mein, aye mere khuda…

nagma-romantic-shayari-in-hindi-collection
Nagma Shayari

Final words on Nagma Shayari

हमारी इन रोमांटिक लव शायरियों को सुनकर अगर आपके दिल में भी अपने दिलबर के नाम का सुरीला नगमा चलने लगा हो, तो हमें नीचे दिये गए comment section में comment करते हुए जरूर बताएं. शायरी सुकून की बेहतरीन शायरियों को अपने फेसबुक पर प्राप्त करने के लिए इस शायरी सुकून पेज को Like और Share जरूर करें.

You may like this: Baatein Shayari

Nagma Shayari | Source: Shayari Sukun YouTube Channel

7 Comments

Leave a Reply