Dillagi Shayari means दिल लगने या लगाने की क्रिया या भाव jatane wali Shayari. Agar aap kisi khas vyakti ko dil lagana chahte hai to दिल्लगी शायरी wali ye website post aapke kaam aayegi. Yaha aapko humari Shayari Sukun ki president Vrushali madam inki likhi huyi nayab Shayari ka collection milega.
Dillagi Shayari | दिल्लगी शायरी
मेरी मुहब्बत को यारा तू मेरी दिल्लगी ही समझ लेना गुमनाम हो जाऊं मैं किसी दिन तो मेरी नादानी पर रो मत देना

बंदिशें इस जमाने की
तू तोड़ने की गुस्ताखी ना कर
दिल्लगी तो फिर भी गुस्ताखी हैं
मुहब्बत करके गुनाह ना कर

रहमत खुदा की सब पर बरसती रहे
बिछड़ा यार मेरा हमेशा सलामत रहे
जो प्यार को दिल्लगी समझ बैठा
उसका भी आंगन प्यार से बहलता रहे
Dillagi Shayari Hindi
रोना रोता रहूं कब तक मोहब्बत का
मुआयना करूं कब तक दिल्लगी का
निंद और सुकून अब आसपास नहीं आते
जुरमाना भरूं तो भरू किस गलती का

ज़िंदगी भर के ताल्लुक
चंद पलों में खत्म नहीं होते
मुहब्बत कहो या दिल्लगी
अहसासात यूं दफ़न नहीं होते

फक्र होता मुझे तेरी दिल्लगी पर भी
गर तू जिल्लत से भरी मोहब्बत ना देता
तस्कीन तो औरत की सिर्फ़ चाह है दोस्त
मुहब्बत के बिना उसका मकाम नहीं होता
दिल्लगी शायरी हिंदी में
औरत की तारीफ़ में कसीदे पढ़ना
कई मर्दों की फितरत हो जाती है
तू ऐसी कोई खुशफहमी ना पाल
गैरों से मेरी परछाई तक दूर रहती है

मेरी बेकरार धड़कनों को
कभी तू महसूस कर के तो देख
दिल्लगी का ये खेल कभी तू
मुहब्बत से खेल कर तो देख

बे - यकीनी ने आपकी दिल हमारा जलाया
बे - ईमानी ने आपकी जज्बे को मार डाला
आपसे दिल्लगी भी करते तो कैसे करते
आपकी बे - खयाली ने हमें तोड़कर रख दिया
उनकी गली से अब हम गुजरते नहीं
उनके दीदार की आस अब लगाते नहीं
दिल्लगी ही थी हमारी कुछ इस कदर
उन्हें बार बार खोने से हम अब डरते नहीं
Conclusion
Toh dosto, kaise lagi aapko aaj ki ye Dillagi Shayari ki post, agar aapko aapke man mutabik shayari mili hai to aap hume comment karke bata sakte hai, aur agar aapko aur bhi Shayari chahiye to wo bhi aap hume bata sakte hai. Aap humari dil ko chune wali Shayari post bhi padh sakte hai aur sun bhi sakte hai. Follow us on Facebook for more updates.