1 खुसरो बाजी प्रेम की मैं खेलूं पी के संग, जीत गयी तो पिया मोरे हारी पी के संग ----- साजन ये मत जानियो तोहे बिछड़त मोहे को चैन, दिया जलत है रात में और जिया जलत बिन रैन

2. अंगना तो परबत भयो, देहरी भई विदेस, जा बाबुल घर आपने, मैं चली पिया के देस ----- आ साजन मोरे नयनन में, सो पलक ढाप तोहे दूँ, न मैं देखूँ और न को, न तोहे देखन दूँ

3. अपनी छवि बनाई के मैं तो पी के पास गई, जब छवि देखी पीहू की सो अपनी भूल गई ----- खुसरो पाती प्रेम की बिरला बाँचे कोय, वेद, कुरान, पोथी पढ़े, प्रेम बिना का होय

4. चकवा चकवी दो जने इन मत मारो कोय, ये मारे करतार के रैन बिछोया होय ----- संतों की निंदा करे, रखे पर नारी से हेत, वे नर ऐसे जाऐंगे, जैसे रणरेही का खेत

5. खुसरो ऐसी पीत कर जैसे हिन्दू जोय, पूत पराए कारने जल जल कोयला होय ----- खुसरो दरिया प्रेम का, उल्टी वाकी धार, जो उतरा सो डूब गया, जो डूबा सो पार

6. खुसरवा दर इश्क बाजी कम जि हिन्दू जन माबाश, कज़ बराए मुर्दा मा सोज़द जान-ए-खेस रा ----- खीर पकाई जतन से, चरखा दिया जलाएं, आया कुत्ता खा गया, तू बैठी ढोल बजा

7. उज्जवल बरन अधीन तन एक चित्त दो ध्यान, देखत में तो साधु है पर निपट पाप की खान ----- गोरी सोवे सेज पर, मुख पर डारे केस, चल खुसरो घर आपने, सांझ भयी चहु देस

8. श्याम सेत गोरी लिए जनमत भई अनीत, एक पल में फिर जात है जोगी काके मीत ----- खुसरो मौला के रुठते, पीर के सरने जाय, कहे खुसरो पीर के रुठते, मौला नहिं होत सहाय

9. नदी किनारे मैं खड़ी सो पानी झिलमिल होय, पी गोरी मैं साँवरी अब किस विध मिलना होय ----- रैनी चढ़ी रसूल की सो रंग मौला के हाथ, जिसके कपरे रंग दिए सो धन धन वाके भाग

ऐसेही हाई क्वालिटी शायरी फोटो  डाउनलोड करने के लिए  शायरी सुकून वेबसाइट को विजिट करिये shayarisukun.com

10 कोयल बोले डार-डार पर पपीहा मचाए शोर, आज बन बोलन मोर

Red Section Separator

और अधिक - शायरियां - शायरियों के फोटोज - शायरी रिकॉर्डिंग्स - शायरी वीडियोस के लिए SHAYARISUKUN.COM वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है 🙏

Shayari Sukun